वाराणसी वरुणा जोन के 11 उप निरीक्षकों सहित 30 पुलिसकर्मी इधर से उधर – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी वरुणा जोन के 11 उप निरीक्षकों सहित 30 पुलिसकर्मी इधर से उधर
जिला संवाददाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24 * 7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


महिला पुलिसकर्मियों को भी मिली नई तैनाती
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन में एक बार फिर तबादलों की सूची जारी हुई, जिसमें 11 उपनिरीक्षकों (एसआई) सहित कुल 30 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया। यह निर्णय विभागीय रिक्तियों की पूर्ति और प्रशासनिक समायोजन को ध्यान में रखकर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआई अशोक कुमार सिंह को शिवपुर थाने की चांदमारी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र राजपूत को रोहनिया के मोहनसराय चौकी की कमान दी गई है, जबकि अमित सिंह को कैंट थाने की फुलवरिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। एसआई महेश मिश्रा को लालपुर-पांडेयपुर थाने के तहत पहड़िया चौकी भेजा गया है।
पूर्व मोहनसराय चौकी प्रभारी मोहम्मद सूफियान खां को लालपुर थाने स्थानांतरित किया गया है। वहीं, एसआई देवेंद्र कुमार दुबे और जगदम्बा प्रसाद यादव को भी अब लालपुर थाने पर ड्यूटी सौंपी गई है।
महिला पुलिसकर्मी भी शामिल:
महिला एसआई प्रमिला यादव को मंडुवाडीह थाना, महिला मुख्य आरक्षी सीमा सिंह को शिवपुर तथा रीमा भारती को लालपुर-पांडेयपुर की नई पोस्टिंग मिली है। तो वहीं, रोहित सिंह यादव और उमेश कुमार राय को लालपुर-पांडेयपुर थाने पर भेजा गया है। एसआई कौशल कुमार सिंह को कैंट थाने पर तैनाती मिली है।
मुख्य आरक्षी स्तर पर कृष्ण बहादुर सिंह और सोमनाथ भारती को कैंट थाने, सत्य प्रकाश तिवारी को चौबेपुर, संदीप कुमार यादव को चोलापुर और सुनील चंद्र यादव को लालपुर-पांडेयपुर भेजा गया है।
आरक्षियों में प्रदीप कुमार को पुलिस उपायुक्त कार्यालय (वरुणा जोन), रविशंकर भारती और दीपक मौर्य को सारनाथ थाना, सुनील शुक्ल को लोहता, राहुल चौहान को मंडुवाडीह, अरुण को चौबेपुर, नागेंद्र गुप्ता और अतुल कुशवाहा को रोहनिया भेजा गया है।
कैंट थाने के आरक्षी विकास गोंड को पुलिस उपायुक्त कार्यालय, लालपुर-पांडेयपुर के प्रदीप कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, शश्वत शुक्ला (कैंट) और आशुतोष सिंह (रोहनिया) को लालपुर-पांडेयपुर थाने पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें