जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा संभालेंगे जिले की कमान – जौनपुर Purvanchal24x7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा संभालेंगे जिले की कमान

सैमुअल पॉल एन. का तबादला, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां की मिली जिम्मेदारी

जौनपुर। जिले के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन स्तर से जारी स्थानांतरण सूची में जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।


शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उमेश मिश्रा अब तक विशेष सचिव, नगर विकास विभाग के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. को जौनपुर से स्थानांतरित कर अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां के पद पर तैनाती दी गई है।


इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब जिले की कमान नए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के हाथों में होगी। उनके कार्यभार ग्रहण करने को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नए जिलाधिकारी के सामने जिले की विकास योजनाओं को गति देने, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण जैसी अहम जिम्मेदारियां होंगी।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें