स्टेशन से बच्चा चोरी कर भाग रहा था चोर, पीछा करने पर एक महीने के मासूम को तालाब में फेंका, मौत – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेशन से बच्चा चोरी कर भाग रहा था चोर, पीछा करने पर एक महीने के मासूम को तालाब में फेंका मौत

जौनपुर जिले के शाहगंज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शाहगंज रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी कर भाग रहे चोर का आरपीएफ और जीआरपी ने पीछा किया। इस पर उसने बच्चे को तालाब में फेंक दिया।

जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार- पांच के मध्य सो रहे एक परिवार का चोर ने एक माह का बच्चा चोरी कर लिया। भागते समय आरपीएफ, जीआरपी पुलिस के दौड़ाने पर आरोपी चोर ने बच्ची को तालाब मे फेंक दिया।

जीआरपी के अथक प्रयास से बच्ची को बेहोशी की हालत में तालाब से निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।

उधर, सूचना पर पहुंचे सीओ जीआरपी वाराणसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजिकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

करिया पुत्र लालजी शाहपुर जलालपुर अंबेडकर घर से आकर शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे। वह आजमगढ़ जा रहे थे। घटना के बाद से पत्नी लालमनी का रो- रो कर बुरा हाल है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें