मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कैंसर पीड़ित को ₹1.25 लाख की सहायता,हिन्दू युवा वाहिनी के प्रयास से मिली बड़ी राहत

अखण्डनगर सुल्तानपुर क्षेत्र के बेलवाई निवासी कैंसर पीड़ित प्रदीप कुमार पुत्र फूलचंद जायसवाल को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता शासनादेश संख्या एफ-619/मु.म.का-लेखा-2(वि.को.)/2026 दिनांक 20 जनवरी 2026 के अंतर्गत प्रदान की गई।

स्वीकृत धनराशि ई पेमेंट के माध्यम से सीधे होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल / महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर, बीएचयू परिसर को भेज दी गई है। भुगतान की संदर्भ संख्या 14179260000391 है, जबकि मरीज का अस्पताल पंजीकरण संख्या 18F2025/021038 है।

इस आर्थिक सहायता को दिलाने में हिन्दू युवा वाहिनी के सक्रिय प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगठन से जुड़े अभय सिंह द्वारा लगातार किए गए प्रयास, पत्राचार एवं समन्वय के परिणामस्वरूप पीड़ित को समय पर यह सहायता मिल सकी।
परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिन्दू युवा वाहिनी एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।









