मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट: बाबा गाडगे जी की प्रतिमा भेंट कर प्राप्त किया मार्गदर्शन – लखनऊ Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट: बाबा गाडगे जी की प्रतिमा भेंट कर प्राप्त किया मार्गदर्शन

लखनऊ। आज मुख्यमंत्री आवास पर परम पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर, न्याय, सुरक्षा एवं सुशासन के प्रतीक, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज से सादर भेंट की गई।

इस अवसर पर उन्हें स्वच्छता के जनक, महान संत पूज्य बाबा गाडगे जी की प्रतिमा भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद एवं अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भेंट के दौरान सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग–233 से मेरे विधानसभा क्षेत्र केराकत अंतर्गत डोभी क्षेत्र के सैकड़ों प्रभावित किसानों के वर्षों से लंबित मुआवजे के समाधान हेतु आदरणीय मुख्यमंत्री जी का समस्त किसान बंधुओं की ओर से आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात, केराकत नगर में बहुप्रतीक्षित “रोडवेज बस स्टैंड” के निर्माण* हेतु पुनः ध्यान आकृष्ट किया गया, साथ ही विधानसभा क्षेत्र केराकत की 32 छोटी-बड़ी सड़कों के मरम्मत/नव-निर्माण* संबंधी प्रस्ताव पत्र भी सौंपा गया।

मुख्यमंत्री जी ने पूरे आत्मीयता से केराकत क्षेत्र का कुशलक्षेम जाना तथा प्रस्तुत सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रदान किए।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर *भाजपा युवा मोर्चा, मछलीशहर के जिला मंत्री श्री गौतम मिश्र गोलू भी उपस्थित रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें