वाराणसी महर्षि महेश योगी आश्रम में गुरु पूर्णिमा समारोह संपन्न – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी महर्षि महेश योगी आश्रम में गुरु पूर्णिमा समारोह संपन्न।
जिला संवाददाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24*7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


वाराणसी। बाबा की नगरी काशी में महर्षि महेश योगी आश्रम शकरकंद गली में गुरु पूर्णिमा समारोह बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत वैभव गिरी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूज्य गुरुदेव एवम् पूज्य महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात महर्षि आश्रम के 121 बटुकों द्वारा गुरु परम्परा पूजन संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रम्हचारी गिरीश के दैवीय निर्देशन में किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने महर्षि प्रणीत भावातीत ध्यान का सामुहिक अभ्यास ध्यान शिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया। महर्षि संस्थान के पुरातन छात्रों द्वारा आचार्य राकेश मिश्र के मार्गदर्शन में चारों वेदों का पाठ एवम रुद्राभिषेक पूजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य जीतेन्द्र धर द्विवेदी, भाजपा नेता सुनील शर्मा, मनीष पाठक बंटी, विपिन गर्ग, कृष्ण मोहन शुक्ल, सुकेन्द्र भार्गव, विकास पांडेय, विशाल पांडेय, अमरजीत, अर्पित, आकाश विकास, आशुतोष मिश्र एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सीमांत केसरी स्वाईं द्वारा किया गया। प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Comment

और पढ़ें