एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते हुए लिपिक को किया रंगे हाथ गिरफ्तार – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते हुए लिपिक को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक लिपिक को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार दिन के लगभग 3:00 बजे विजिलेंस विभाग की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अहियापुर में स्थित पावर हाउस पर अपना जाल बिछा दिया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश के वाराणसी थाना /इकाई द्वारा 1. मो0 अलीम, लाइनमैन (निविदाकर्मी) 2. प्रवेश कुमार, कार्यकारी सहायक, 33/11 विद्युत उपकेन्द्र अहियापुर, जनपद जौनपुर को उनके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता से कामर्शियल से घरेलू कनेक्शन करने के एवज में रिश्वत की मांग की गयी थी। अभियोग पंजीकृत।

शिकायतकर्ता के मुताबिक विजिलेंस की टीम ने₹5000 में केमिकल लगाकर लाइनमैन के माध्यम से रुपया लिपिक को दिया गया। जैसे ही रुपए को गिनती करके रखा उसी समय टीम ने दबोच कर एक लिपिक और लाइनमैन को हिरासत में लेकर थाना लाइन बाजार गए। लाइन बाजार पुलिस विजिलेंस टीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रही है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें