वाराणसी जिलाधिकारी ने सुनी जनता की शिकायतें – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी जिलाधिकारी ने सुनी जनता की शिकायतें….
अप्रैल…01/05/2025
जिला संवाददाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24 * 7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम जन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक समस्या का समाधान इस प्रकार किया जाए कि लाभार्थी को पूर्ण संतुष्टि प्राप्त हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही या टालमटोल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें