उपजिलाधिकारी व तहसीलदार शाहगंज के नेतृत्व में लेखपाल संघ भवन के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन – शाहगंज जौनपुर

शानिवार को तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ भवन के निर्माण के लिये उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह व नायब तहसीलदार पीयूष सिंह ,लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष व आदि पदाधिकारियों ने भूमि पूजन किया।

तहसील शाहगंज के प्रांगण में उ० प्र० लेखपाल संघ भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन उपजिलाधिकारी शाहगंज जौनपुर एवं तहसीलदार शाहगंज जौनपुर द्वारा किया गया इस भूमि पूजन के अवसर पर उ० प्र० लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार राजस्व निरीक्षक संघ के कोषाध्यक्ष श्री संजय राय तहसील अध्यक्ष विकाश सिंह तहसील मंत्री विवेक सिंह ठाकुर, लेखपाल संघ के प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष श्री पुट्टीलाल यादव के साथ साथ लेखपाल श्री अशोक यादव, सदानंद भट्ट,दूधनाथ चौधरी, रमेश वर्मा, रविकांत, उपेन्द्र कुशवाहा संजय वर्मा ,रोहित सिंह कृष्ण देव, सीमा पटेल,रसना,शशी यादव आदि लेखपाल साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समाप्ति के बाद समस्त लेखपाल संघ और मौके पर उपस्थित आम जन में मिठाई बाँटकर एक दूसरे कों बधाई दी। इस अवसर पर बोलते हुये लेखपाल संघ के ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार शाहगंज को धन्यवाद दिया। कहा कि लेखपालों के बैठने के लिये कोई स्थायी जगह नहीं थी। भवन के बन जाने से लेखपालों कों बहुत शहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार राजस्व निरीक्षक संघ जौनपुर के कोषाध्यक्ष श्री संजय राय तहसील अध्यक्ष विकाश सिंह तहसील मंत्री विवेक सिंह ठाकुर, तहसील उपमंत्री रितुराज चौधरी,लेखपाल संघ के प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष श्री पुट्टीलाल यादव के साथ साथ लेखपाल श्री अशोक यादव, सदानंद भट्ट,दूधनाथ चौधरी, सौरभ राज सेठ,रमेश वर्मा,

प्रीति सिंह,रविकांत, उपेन्द्र कुशवाहा, संजय वर्मा ,रोहित सिंह कृष्ण देव, सीमा पटेल,रसना,शशी यादव राकेश यादव, श्याम सुंदर यादव, पंकज पटेल, अशोक कुशवाहा, बृजकिशोर यादव, अर्चना पांडे, शालिनी कटियार,सुमन कुमारी, अनुरुद्ध सिंह, राहुल बिन्द, विकास केसरवानी, अमरजीत विन्द, शैलेन्द्र सिंह, निशा प्रियदर्शिनी,आदि लेखपाल साथी व तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।







