Jaunpur News: इंटेलिजेंस ब्यूरो व खुफिया  टीम ने पनियरिया मे डाला डेरा,मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंटेलिजेंस ब्यूरो व खुफिया  टीम ने पनियरिया मे डाला डेरा,मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट



जौनपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पैतृक आवास पर आगमन के मद्दे नजर बुधवार को पूरे दिन वाराणसी से लखनऊ तक की वीआईपी गाड़ियां जौनपुर में पूरे दिन दौड़ती रही।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर प्रदेश शासन पूरी तरह से अलर्ट है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो व अन्य खुफिया एजेंसियों की टीम एक दिन पहले ही समसपुर पनियरिया गांव में डेरा डाल दिए है।


डीएम डॉ दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ  पूरे दिन समसपुर पनियरिया गांव में व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फ्लीट एक दिन पहले ही पैतृक आवास पर पहुंच कर उनकी विशेष सुरक्षा संबंधी मामलों की बेहद गहराई के साथ परीक्षण किया।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें