खेतासराय भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा – खेतासराय जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेतासराय भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

रिपोर्टर आकाश सोनी
(जौनपुर): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शाहगंज सोंधी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शाहगंज विवेकानंद तिराहे से जेसीज चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।

यह यात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यात्रा में भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनय सिंह, पार्टी पदाधिकारी प्रदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, मण्डल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, विकास चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता रावत, डॉ. अभिषेक रावत, वेद प्रकाश जायसवाल, ईशान राम, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरज पाटिल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे|

इसी कड़ी में शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर सफाई कर्मचारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर सोंधी तक पहुंची।

इस दौरान देशभक्ति के गीत, तिरंगे की लहराहट और भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य शाखाओं के कर्मचारी रमेश कुमार, विजय गौड़, पिंटू निशानाथ, गिरीश राजभर, जयराम गौतम, राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें