तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक : कृपाशंकर सिंह जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक : कृपाशंकर सिंह

रिपोर्टर आकाश सोनी
जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह  की मौजूदगी में आज खुटहन ब्लाक मुख्यालय प्रांगण में स्थित शहीद स्तंभ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल रहे।

भारत मां के गगनभेदी नारों के साथ यात्रा सब्जी मंडी होते हुए खुटहन चौराहे पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। ग्राम विकास इंटर कालेज में एक सभा के साथ यात्रा का समापन कर दिया गया।सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हमारी आन,बान और शान तिरंगा है।

यह देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता, सुख और समृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज के साये में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ता रहे।

उन्होंने सभी उपस्थितों से घर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया। यात्रा में ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, बीडीओ जितेन्द्र कुमार सिंह, बेचन पाण्डेय, प्रेमचंद तिवारी, जितेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, अजीत प्रजापति, संतोष सिंह,मोनू निगम, पंकज गुप्ता,राजू सिंह, अमरनाथ मिश्रा, अमित उपाध्याय वंश बहादुर पाल , रवीकांत उर्फ रंगीले विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें