विशेश्वरगंज किराना व्यापार मंडल द्वारा बाबा जतनबटेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशेश्वरगंज किराना व्यापार मंडल द्वारा बाबा जतनबटेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक
जिला सावंदाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24*7 न्यूज़
वाराणसी उत्तरप्रदेश


वाराणसी। दिनांक 4 अगस्त, सावन के पावन मास के अन्तिम सोमवार को विशेश्वरगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों द्वारा विशेश्वरगंज स्थित काशी खंडोक्त प्राचीन जतनबटेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज पांडे एवं उपाध्यक्ष अशोक कसेरा ने संयुक्त रूप से बताया कि काशी के इस प्राचीन महादेव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवार को व्यापार मंडल द्वारा बाबा जतन बटेश्वर महादेव का प्रसिध्द कर्मकाण्डी आचार्य मुन्नू त्रिपाठी के आचार्यत्व में रूद्राभिषेक, भव्य श्रृंगार तथा महाआरती हुआ। सभी व्यापारियों ने बाबा से प्रार्थना किया कि देश की उन्नति हो और व्यापारियों का व्यापार फले- फूले। रुद्राभिषेक के पश्चात सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे, राजेश डीडवानी, संजय जायसवाल, अनूप जायसवाल, अशोक कसेरा, बाबू केशरी, प्रवीण चौरसिया, सुरेश केशरी, संतोष केशरी, राजीव जाजोदिया, श्याम बाबू जायसवाल, गौरव केशरी, शिवम केशरी,अनिल केशरी सहित समस्त व्यापारीगण शामिल रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें