श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
आज दिनांक 21 जुलाई 2025 को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री आशुतोष कुमार द्वारा श्री आनंदेश्वर परमट मंदिर, थाना ग्वालटोली क्षेत्र, कानपुर नगर में संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रीमान द्वारा मंदिर प्रांगण, श्रद्धालुओं की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, गोताखोरों की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य सुरक्षा उपायों का गहनता से जायजा लिया गया।
श्रीमान ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं उनकी सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने हेतु उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के समय अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), सहायक पुलिस आयुक्त (अनवरगंज) एवं सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर क्राइम) भी उपस्थित रहे।
UP Police Kanpur Nagar
ब्यूरो चीफ पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश Purvanchal24x7 News










