लेखपाल संघ शाहगंज ने उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा – शाहगंज जौनपुर
जनपद हापुड़ में जिला अधिकारी महोदय के दमनात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कारवाई से तनावग्रस्त लेखपाल की हृदयविदारक मृत्यु की घटना में प्रभावी कार्रवाई करने विषयक।

लेखपाल संघ का धरना का क्या रहा कारण
जनपद हापुड़ में जिला अधिकारी महोदय का अधीनस्थ के प्रति अपमानजनक एवं दमनात्मक व्यवहार एवं बिना जांच के ही झूठी शिकायत पर उत्पीडनात्मक कारवाई के तनाव में लेखपाल श्री सुभाष मीणा की मृत्यु हो गई है। इस हृदयविदारक घटना से प्रदेश के समस्त लेखपाल आहत हैं।

आजकल कुछ अधिकारियों में सोशल मीडिया/प्रिंट मीडिया एवं आम जनता के मध्य पब्लिसिटी पाने की इच्छा के कारण बैठक/तहसील दिवस/थाना समाधान दिवस/ग्राम चौपाल के दौरान अधीनस्थ को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने एवं दंडित करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है जिससे कर्मचारी तनाव/डिप्रेशन के मध्य नौकरी कर रहे हैं।

नौकरी में बढ़ते कार्य के दबाव के साथ ही अधिकारियों के व्यवहार के कारण जहां कर्मचारियों का स्वास्थ एवं पारिवारिक जीवन बिगड़ रहा है, वहीं शासकीय कार्य सम्पादन में भी श्रम के सापेक्ष आउट पुट अच्छा प्राप्त नहीं होता है। मा । मुख्य सचिव महोदय के निर्देशो का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिनके अनुसार कर्मचारी समस्याओं के सम्बंध में संगठन पदाधिकारियों के साथ प्रति माह बैठक किए जाने का प्रावधान है। संवादीहनता एवं संवेदनहीनता के कारण ऐसी घटनाए घटित होती है।

जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि हापुड़ की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं जिससे कर्मचारियों में न्याय की आशा बढ़ी है।
क्या-क्या है मांग
1- मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
2- मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति तत्काल की जाएं।
3- जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।
4- समस्त अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश निर्गल किए जाय। मुख्य सचिव महोदय द्वारा निर्गत शासनादेशों, जिनमे समस्त प्रांतीय, मण्डलीय, जनपदीय, तहसील स्तरीय अधिकारियों को प्रति माह कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारी समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने के निर्देश निर्गत किए गये है, का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश निर्गत करने की कृपा करने की मांग की।

इस अवसर पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार, तहसील अध्यक्ष विकाश सिंह तहसील मंत्री विवेक सिंह ठाकुर, तहसील उपमंत्री रितुराज चौधरी, उपाध्यक्ष अमरजीत बिन्द, विकास केसरवानी,अशोक यादव, सदानंद भट्ट,दूधनाथ चौधरी, सौरभ राज सेठ,रमेश वर्मा,प्रीति सिंह,रविकांत, उपेन्द्र कुशवाहा, संजय वर्मा ,रोहित सिंह कृष्ण देव,सीमा पटेल,शशी यादव, नीतू सिंह,पूनम गुप्ता,रसना गोयल,निशा प्रियदर्शिनी, ममता, जिला उपाध्यक्ष शालिनी कटियार,राकेश यादव, श्याम सुंदर यादव, पंकज पटेल, अशोक कुशवाहा, बृजकिशोर यादव, अर्चना पांडे, शालिनी कटियार,सुमन कुमारी, अनुरुद्ध सिंह, राहुल बिन्द, विकास केसरवानी, अमरजीत सहाय,शैलेन्द्र सिंह,आदि लेखपाल साथी उपस्थित रहे।














