जाने जौनपुर में कहा नए बने पुलिस बूथ पर ही चल गया बुलडोजर – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जाने जौनपुर में कहा नए बने पुलिस बूथ पर ही चल गया बुलडोजर

जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के सेवईनाला में दो महीने पहले लाखों रुपये की लागत से बनाए गए पुलिस बूथ को शुक्रवार की शाम प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन के निर्देश पर नागरिकों की सुरक्षा के लिए सेवईनाला क्षेत्र में पुलिस बूथ का निर्माण कराया गया था। 5 मई को सीओ सिटी देवेश सिंह और तत्कालीन थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने इसका लोकार्पण किया था।

लेकिन, इस जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। किरतापुर गांव निवासी राम बुझारत यादव ने अदालत में जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर यह दावा किया कि जिस भूमि पर पुलिस बूथ बना है, वह चारा गाह (चारागाह) की जमीन है। अदालत में सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने 3 जुलाई को स्पष्ट आदेश जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक एवं जफराबाद थाना प्रभारी को उक्त निर्माण को हटाने का निर्देश दिया।

अदालती आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को तहसीलदार सदर सौरभ कुमार व जफराबाद थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से पुलिस बूथ को गिरवा दिया गया।

लाखों रुपये की लागत से बना यह भवन आखिरकार जमींदोज कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें