छात्राओं के चेहरे पर खिला उत्साह, मंडल अध्यक्ष व जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने मनाया जन्मदिन – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छात्राओं के चेहरे पर खिला उत्साह, मंडल अध्यक्ष व जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने मनाया जन्मदिन

शाहगंज (जौनपुर)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शाहगंज में शनिवार को मीना मंच कार्यक्रम के तहत छह छात्राओं का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल व जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल ने शिरकत की और छात्राओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने की रस्म से हुई, जिसमें सभी छात्राएं और स्टाफ सदस्य उत्साह से शामिल हुए।

मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल ने इस आयोजन को “मीठी यादों का स्वर्णिम पल” बताते हुए विद्यालय के अनुशासन और छात्राओं के शिष्टाचार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें सामाजिकता का विकास होता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल ने विद्यालय की वार्डन एकता नीलम का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने छात्राओं की अनुशासित और मर्यादित उपस्थिति की विशेष रूप से तारीफ की।

भाजयुमो शाहगंज के उपाध्यक्ष अरुण चौहान ने सभी छात्राओं को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वार्डन एकता नीलम ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि यह कार्यक्रम हर माह के अंतिम शनिवार को उन छात्राओं के लिए आयोजित किया जाता है, जिनका जन्म उसी माह में होता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिकाएं किरण मौर्या, प्रियंका सिंह, रोमा मौर्या , अल्पना सिंह, प्रियंका वर्मा और अंकिता शुक्ला सहित समस्त स्टाफ ने सराहनीय योगदान दिया।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें