खेतासराय के गोरारी में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत मामले में घायल युवक की मौत – खेतासराय जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेतासराय के गोरारी में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत मामले में घायल युवक की मौत – खेतासराय जौनपुर

खेतासराय जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार में शुक्रवार शाम एक ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार अनिल कुमार (33), निवासी पवई, आज़मगढ़ की गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाइक पर पीछे बैठे उनके दोस्त शशि कुमार और ट्रैक्टर चालक हादसे में घायल हो गए हैं, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

अनिल खेतासराय में एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें