उत्तर प्रदेश विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर गुणवत्ता और प्रगति पर दिया विशेष जोर – शाहजहांपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर गुणवत्ता और प्रगति पर दिया विशेष जोर

संवाददाता अनुभव शाक्य

शाहजहांपुर। जलालाबाद तहसील स्थित ग्राम पीरु में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे पर निर्मित 3.50 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई पट्टी का भी अवलोकन किया, जहां आगामी 2 मई को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की ऐतिहासिक लैंडिंग रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

निरीक्षण के बाद मा० मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और यूपीडा (UPEIDA) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

मा० मुख्यमंत्री जी ने बताया कि 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रयागराज से जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। परियोजना के लिए 18,000 एकड़ भूमि किसानों से खरीदी गई है, जिसकी लागत ₹36,230 करोड़ रही। अब तक 85% कार्य पूर्ण हो चुका है, और इसे नवंबर 2025 तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से फर्रुखाबाद, आगरा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से भी प्रभावी कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर विकसित कर स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की भी योजना बनाई गई है।

इस अवसर पर मा० मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में रेलवे, हवाई अड्डे और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में हुए अद्वितीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास का गौरव भी प्रधानमंत्री जी के करकमलों द्वारा शाहजहांपुर में 2021 में सम्पन्न हुआ था।

मा० मुख्यमंत्री जी ने महाकुंभ के दृष्टिगत मेरठ से हरिद्वार, काशी, पूर्वांचल, गाजीपुर, शक्तिनगर और सोनभद्र तक कनेक्टिविटी परियोजनाओं को विकसित करने को कहा।

विशेष जानकारी:

2 मई को गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों का भव्य लैंडिंग शो।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आपातकालीन सेवाओं के लिए हवाई पट्टी तैयार।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी है। आज अन्य राज्यों में भी “योगी मॉडल” की मांग हो रही है। शाहजहांपुर को एक दर्जन से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन श्री मनोज सिंह जी ने बताया कि मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे 11 जनपदों से होकर गुजरता है और इसका लोकार्पण नवंबर 2025 में प्रस्तावित है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें