UP Board Result 2025 :: 10वीं में 90.11% तो इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास; जानें किसने किया टॉप – प्रयागराज Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Board Result 2025 :: 10वीं में 90.11% तो इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास; जानें किसने किया टॉप

उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 10वीं में 90.11% स्टूडेंट्स और 12वीं में 81.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% लाकर टॉप किया है, वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रयागराज की महक जयसवाल ने 97.20% टॉप किया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और निदेश डॉ.महेंद्र देव ने परिणामों की घोषणा की। इस दौरान रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जिला-वार परिणामों के आंकड़े भी जारी किए गए.



यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी
परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं। प्रदेश के कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिनों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल 2025 तक निर्धारित 261 मूल्यांकन केन्द्रों पर किया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। इस बार 10वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा है।

हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है।
कुल पास प्रतिशत – 81.15%
रैंक नाम प्रतिशत
1 महज जैशवाल प्रयागराज 97.20%
2 साक्षी 96.80%
2 आदर्ष यादव 96.80%
2 शिवानी सिंह 96.80%
2 अनुष्का सिंह 96.80%
3 मोहनी 96.40%
UP board Result 2025: 10वीं की टॉपर लिस्ट
यूपी बोर्ड 10वीं कुल पास प्रतिशत 90.11%

UP Board Result 2025: 12वीं की टॉपर लिस्ट
कुल पास प्रतिशत – 81.15%
रैंक नाम प्रतिशत
1 महज जैशवाल प्रयागराज 97.20%
2 साक्षी 96.80%
2 आदर्ष यादव 96.80%
2 शिवानी सिंह 96.80%
2 अनुष्का सिंह 96.80%
3 मोहनी 96.40%

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Comment

और पढ़ें