बिजली कर्मियों द्वारा पूर्वांचल विद्युत निगम कार्यालय पर सत्याग्रह – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजली कर्मियों द्वारा पूर्वांचल विद्युत निगम कार्यालय पर सत्याग्रह।
जिला संवाददाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24 * 7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


वाराणसी। दिनांक 23 अप्रैल, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं बिजली के आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने, वेतन भुगतान में भेदभाव करने, वेतन रुपया 18000 निर्धारित न करने, मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस न लेने, मानक से कम कर्मचारियों को तैनात कर कार्य कराने, कर्मचारियों कि छंटनी करने, 55 वर्ष का हवाला देकर नियम विरुद्ध कार्य से हटाने, बिना संसाधन दिए फेसियल एटेंडेंस लगाने का दबाव बनाने, घायल कर्मचारियों का कैशलैस इलाज न कराने, ईपीएफ घोटाले कि जांच न कराने, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी द्वारा घायल/मृत आउटसोर्स कर्मचारियों कि गलत जांच आख्या देने, मार्च 2023 में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश द्वारा किए गए आंदोलन में भाग लेना दिखाकर जून 2024 में 15 माह में से 9 माह के वेतन का भुगतान कर 6 माह के वेतन और ईपीएफ का भुगतान किए बगैर कार्य से हटाने, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण करने, घायल/मृत आउटसोर्स कर्मचारियों के उपचार में आये खर्च/ क्षतिपूर्ति भुगतान एवं मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों के बकाए वेतन के भुगतान में बड़े पैमाने पर अनियमितता/घोटाला करने आदि के कारण संगठन द्वारा दिनांक 23 अप्रैल को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय भिखारीपुर पर सत्याग्रह किया गया।
संगठन पदाधिकारियों व निदेशक कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन के बीच वार्ता में कार्य के अनुरूप अनुबंध करने, मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों के बकाए वेतन का भुगतान कराने, हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने, छटनी के नाम पर हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने, घायल कर्मचारी को क्षतिपूर्ति देने, मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण देने, पहराजपुर, बलिया पर कार्यरत कर्मचारियों के बकाए वेतन का भुगतान कराने सहित अन्य बिंदुओं पर एक माह के अंदर परीक्षण कराकर उचित कार्रवाई करने पर सहमति बनी।
सत्याग्रह में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मो खालिद, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांडेय, अरविंद यादव, असलम खान, रोहित कुमार, दिलशाद खान, किशन कुमार, संदीप, अलंकार मिश्रा सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें