राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के कोच नियुक्त किए गए अंकित तिवारी – प्रतापगढ़ Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के कोच नियुक्त किए गए अंकित तिवारी

प्रतापगढ़ जिले के एक छोटे से गांव हतसारा के अंकित तिवारी को उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है।
कोटा राजस्थान में आयोजित अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 22अप्रैल 2025 को होना है जिसके लिए अंकित तिवारी को उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम का कोच बनाया गया है।

वर्तमान में अंकित तिवारी मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत है उनके पिता श्री रामराज तिवारी ने बताया की बचपन से ही अंकित की रूचि कुश्ती में थी इस उपलब्धि के लिए अंकित तिवारी ने उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री करण भूषण सिंह और महासचिव श्री सुरेश उपाध्याय जी का आभार व्यक्त किया और अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वाहन करने का अस्वासन दिया।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें