शाहगंज में निकली गई स्कूल चलो अभियान रैली – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहगंज में निकली गई स्कूल चलो अभियान रैली

आकाश सोनी ब्यूरो
जौनपुर। शाहगंज ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय कुहिया में शारदा संगोष्ठी वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह,व स्कूल चलो अभियान  रैली को हरी झंडी खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला शाहगंज व संजय सिंह जिला अध्यक्ष यूटा द्वारा दिखाई गई।मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल द्वारा विद्यालय परिवेश की प्रशंसा की गई तथा अधिकाधिक नामांकन हेतु प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान मीरा यादव द्वारा विद्यालय परिवेश की प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक राजदेव यादव द्वारा विद्यालय में ऐसे कार्यक्रमों के होने की शुभकामनाएं दिया।जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने परिषदीय विद्यालयों की महत्ता प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक संख्या में नामांकन हेतु प्रकाश डाला।

अध्यक्ष शाहगंज प्रमोद शुक्ला द्वारा उक्त कार्यक्रम हेतु विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी उक्त अवसर पर डॉक्टर आशीष सिंह जिला कोषाध्यक्ष यूटा, जिला पदाधिकारी यूटा प्रभाकर उपाध्याय, विजय बहादुर यादव, यशवंत सिंह अध्यक्ष करंजाकला श्री कृष्ण पांडे मंत्री खुटहन वीरेंद्र सिंह, हैदर मेहंदी, चंद्रमणि मिश्रा, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, मुरारी लाल यादव, श्रीकांतयादव, दिलीप यादव, निशा यादव और  विजयलक्ष्मी यादव, वंदना सोनी, बिंदु यादव। आज उपस्थित रहे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम सराहनीय रहा।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें