महर्षि आरोग्य केंद्र में तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का समापन – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महर्षि आरोग्य केंद्र में तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का समापन।
जिला संवाददाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24*7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


वाराणसी। दिनांक 31 मार्च, महर्षि आरोग्य प्रतिष्ठान द्वारा नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य अच्युत कुमार त्रिपाठी (आयुष मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली)के निर्देशन में त्रिपुरा भैरवी स्थित महर्षि आरोग्य केंद्र में 29 मार्च से आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सोमवार को समापन हुआ।


इस अवसर पर केंद्र के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सा शिविर का उद्घाटन 29 मार्च को राजेश शुक्ल “गंगा सेवक”, अंजनी मिश्रा प्रबंधक ब्रम्हचर्य संस्कत विद्यालय, महेन्द्र गिरी महन्त जूना अखाड़ा, राकेश सिंह चेयरमैन आशीर्वाद फार्मास्युटिकल द्वारा भगवान धन्वंतरि व महर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया गया।


उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में वैद्य डी पी सिंह द्वारा गठिया, किडनी रोग, मधुमेह, श्वेत व रक्त प्रदर, अम्लपित्त, ह्रदय रोग आदि के करीब पांच सौ मरीजों की जांच, दवा तथा परामर्श दिया गया।


उन्होंने कहा कि पूज्य महर्षि महेश योगी ने समग्र राष्ट्र को स्वस्थ सुखी एवं समृद्ध शाली बनाने के साथ एक निरोग समाज निर्माण का संकल्प को पूरा करने हेतु 1989 से महर्षि प्रतिष्ठान द्वारा सारे भारत में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में वाराणसी में यह चतुर्थ निशुल्क चिकित्सा शिविर जनता की बेहद मांग पर आयोजित किया गया।
शिविर में महर्षि परिवार के आश्रम प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, सीमांत केसरी स्वाई, वीरेंद्र श्रीवास्तव, आचार्य राकेश मिश्रा के अलावा मनोज श्रीवास्तव, त्रिलोकी यादव, राम कैलाश पटेल, रमेश कुशवाहा, वैद्य सुरेश सविता का पूर्ण सहयोग रहा।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें