लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का सैकड़ों लोगों ने थामा दामन – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का सैकड़ों लोगों ने थामा दामन।
जिला संवाददाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24 * 7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में रविवार को काटन मिल, चौकाघाट स्थित परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिन्हें दायित्व मिला उनमें जिला उपाध्यक्ष रिंमी सिंह, अमित विश्वकर्मा, गिरजेश शर्मा, यशवंत यादव, जिला महा सचिव अमरावती देवी, राहुल सोनकर, रवि विश्वकर्मा, जिला सचिव संगीता शर्मा व अंकुर ठाकुर दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष, अजय विश्कर्मा उपाध्यक्ष, राकेश सोनकर कैंट विधानसभा अध्यक्ष, रागिनी सिंह उपाध्यक्ष, संजय सिंह सचिव, राकेश कुमार शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष, नीतू विश्वकर्मा उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष आदि सदस्यों को मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने एक-दुसरे अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से आह्णान किया कि सभी अभी से 2027 चुनाव तैयारी में लग जाये और चिराग पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आलोक सिंह जिला अध्यक्ष गाजीपुर, सुनील पासवान जिलाध्यक्ष बलिया, छोटेलाल पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष, सर्वज्ञ पांडे एडवोकेट प्रदेश सचिव, पार्षद मो0 नबाब, देवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र पासी, करन सोनकर, दिलीप मौर्या, सुनील चौहान, बेबी शर्मा, रेनू मौर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Comment

और पढ़ें