शाहगंज विधायक के भातृशोक पर श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर शोक सभा का आयोजन – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक के भातृशोक पर श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर शोक सभा का आयोजन

विधायक के भाई के निधन की घटना परिवार पर वज्रपात: हृदय प्रसाद सिंह रानू

शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के भाई दुर्गेश सिंह के निधन पर श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन हुआ। जिसमे मृतक की आत्मा की शांति कै लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने विधायक के भाई के निधन को संपूर्ण समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। प्रबंधक ने कहा कि इस कमी की भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती। उन्होंने इस हृदय विदारक घटना को परिवार पर वज्रपात बताया।

प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह ने कहा कि विधायक के छोटे भाई का असामयिक निधन पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद घटना है। इस दौरान संतोष कुमार सिंह ,विनय त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, अरुण कुमार मौर्य , डॉ शोभनाथ यादव, प्रेमनाथ सिंह चंदेल, राकेश सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह बबलू आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें