उत्तर प्रदेश में 72 नये भाजपा जिलाध्यक्षों का ऐलान, कहां-कहां विरोध और कहां-कहां खुशियां देखें लिस्ट – लखनऊ Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी में भाजपा ने 72 जिलों में नए जिलाध्यक्ष का ऐलान कर दिया है

लखनऊ में पार्टी कार्यालय से वॉट्सऐप पर जिलों में नाम भेजे गए।

26 जिलों में भाजपा में जबरदस्त विरोध, गुटबाजी और नेताओं के दबाव के चलते जिला अध्यक्ष का चुनाव ऐनवक्त में टाल दिया गया।

इस ऐलान में भी विरोध की आशंका को देखते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय एक-एक को वॉट्सऐप पर लिस्ट भेज रहे हैं।

इस विरोध के चलते पार्टी में ढाई महीने से चल रही संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

भाजपा के दिग्गज और प्रभावशाली नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रभाव दिखाते हुए 26 जिलों में अध्यक्ष का चुनाव स्थगित करा लिया।

पूरे यूपी को भाजपा ने 98 संगठनात्मक जिलों में बांट रखा है।

जिलाध्यक्षों की लिस्ट देखिए

  • क्रम/जिला/नाम
  • 1/रामपुर/श्री हरीश गंगवार
  • 2/मुरादाबाद जिला/श्री आकाश पाल
  • 3/ मुरादाबाद महानगर/श्री गिरीश मंडुला
  • 4/बिजनौर/श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान ‘बॉबी’
  • 5/सहारनपुर महानगर/श्री शीतल विष्णोई
  • 6/मुज़फ़्फ़रनगर/श्री सुधीर सैनी
  • 7/मेरठ महानगर/श्री विवेक रस्तोगी
  • 8/ग़ाज़ियाबाद जिला/श्री चैनपाल सिंह
  • 9/ग़ाज़ियाबाद महानगर/श्री मयंक गोयल
  • 10/नोएडा महानगर/श्री महेश चौहान
  • 11/गौतमबुद्ध नगर/श्री अभिषेक शर्मा
  • 12/संभल/श्री हरेंद्र चौधरी
  • 13/बुलन्दशहर/श्री विकास चौहान
  • क्रम/जिला/नाम
  • 1/कानपुर महानगर उत्तर/श्री अनिल दीक्षित
  • 2/कानपुर महानगर दक्षिण/श्री शिवराम सिंह चौहान
  • 3/कानपुर देहात/श्रीमती रेणुका सचान
  • 4/कानपुर ग्रामीण/श्री उपेन्द्र नाथ पासवान
  • 5/इटावा/श्री अरुण कुमार गुप्ता “अन्नू”
  • 6/कन्नौज/श्री वीर कुमार सिंह भदौरिया
  • 7/फ़र्रुखाबाद/श्री फतेहचंद वर्मा
  • 8/औरैया/श्री सर्वेश कठेरिया
  • 9/झाँसी ज़िला/श्री प्रदीप पटेल
  • 10/बांदा/श्री कल्लू राजपूत
  • 11/महोबा/श्री मोहनलाल कुशवाह
  • 12/चित्रकूट/श्री महेन्द्र कोटार्य
  • क्रम/ज़िला/नाम
  • 1/लखनऊ जिला/श्री विजय मौर्य
  • 2/लखनऊ महानगर/श्री आनंद द्विवेदी
  • 3/रायबरेली/श्री बुद्धिलाल पासी
  • 4/हरदोई/श्री अजीत सिंह ‘बब्बन’
  • 5/बलरामपुर/श्री रवि मिश्रा
  • 6/बहराइच/श्री ब्रजेश पांडेय
  • 7/गोंडा/श्री अमर किशोर कश्यप
  • 8/श्रावस्ती/श्री मिश्री लाल वर्मा
  • 9/उन्नाव/श्री अनुराग अवस्थी
  • क्रम/जिला/नाम
  • 1/वाराणसी महानगर/श्री प्रदीप अग्रहरि
  • 2/ग़ाज़ीपुर/श्री ओमप्रकाश राय
  • 3/प्रतापगढ़/श्री आशीष श्रीवास्तव
  • 4/भदोही/श्री दीपक मिश्रा
  • 5/मछलीशहर/डा अजय कुमार सिंह
  • 6/सुल्तानपुर/श्री सुशील त्रिपाठी
  • 7/अमेठी/श्री सुधांशु शुक्ला
  • 8/प्रयागराज गंगापार/श्रीमती निर्मला पासवान
  • 9/प्रयागराज यमुनापार/श्री राजेश शुक्ला
  • 10/प्रयागराज महानगर/श्री संजय गुप्ता
  • 11/सोनभद्र/श्री नन्दलाल गुप्ता
  • क्रम/जिला/नाम
  • 1/गोरखपुर ज़िला/श्री जनार्दन तिवारी
  • 2/गोरखपुर महानगर/श्री देवेश श्रीवास्तव
  • 3/आज़मगढ़/श्री ध्रुव कुमार सिंह
  • 4/लालगंज/श्री विनोद राजभर
  • 5/संत कबीरनगर/श्रीमती नीतू सिंह
  • 6/महाराजगंज/श्री अशोक उर्फ़ संजय पांडेय
  • 7/मऊ/श्री रामाश्रय मौर्य
  • 8/कुशीनगर/श्री दुर्गेश राय
  • 9/बस्ती/श्री विवेकानंद मिश्रा
  • 10/बलिया/श्री संजय मिश्रा
  • क्रम/ज़िला/नाम
  • 1/आगरा जिला/श्री प्रशांत पौनिया
  • 2/आगरा महानगर/श्री राजकुमार गुप्ता
  • 3/मथुरा जिला/श्री निर्भय पांडेय
  • 4/मथुरा महानगर/श्री हरिशंकर राजू यादव
  • 5/फ़िरोज़ाबाद महानगर/श्री सतीश दिवाकर
  • 6/मैनपुरी/श्रीमती ममता सिंह राजपूत
  • 7/कासगंज/श्री नीरज शर्मा
  • 8/बरेली जिला/श्री सोमपाल शर्मा
  • 9/बरेली महानगर/श्री अधीर सक्सेना
  • 10/आँवला/श्री आदेश प्रताप सिंह
  • 11/शाहजहांपुर ज़िला/श्री कृष्ण चंद मिश्रा
  • 12/शाहजहांपुर महानगर/श्री शिल्पी गुप्ता
  • 13/बदायूँ/श्री राजीव कुमार गुप्ता

लंबे अर्से बाद BJP में विरोध देखने को मिला

जनवरी के पहले सप्ताह से जिलों में भाजपा में चुनाव प्रक्रिया चल रही है,

लेकिन प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सभी जिलों में एक साथ जिलाध्यक्ष घोषित कराने में सफल नहीं हुए।

भाजपा में ऐसा लंबे अर्से बाद देखने को मिला है, जब प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सभी को एक मत नहीं कर सका।

ज्यादातर जगहों पर दबाव में चुनाव स्थगित

सूत्रों के मुताबिक,जिलाध्यक्ष नियुक्ति की भनक लगते ही दावेदारों ने दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाई।

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े नेताओं के साथ प्रतिद्वंद्वी दावेदार पर भी कई आरोप लगाए।

केंद्रीय नेतृत्व ने अपने अधिकार का इस्तेमाल कर चुनाव स्थगित करने का फरमान प्रदेश चुनाव प्रभारी को भेज दिया।

ज्यादातर जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति एक राय नहीं बनने और जातीय समीकरण सेट नहीं होने के कारण स्थगित किया गया है।

सभी अपने-अपने चहेतों को बनवाना चाहते हैं जिलाध्यक्ष

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, चुनाव स्थगित कराना अपने चहेतों को जिलाध्यक्ष बनाने का सबसे आसान तरीका है।

जिन जिलों में चुनाव स्थगित हुआ है वहां अब जिलाध्यक्ष की घोषणा नए प्रदेश अध्यक्ष की ओर से की जाएगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष भी अनजान

भाजपा में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से क्षेत्रीय अध्यक्ष को भी दूर रखा गया है।

आज जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होनी थी,लेकिन प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्र नाथ पांडेय की ओर से किसी भी क्षेत्रीय अध्यक्ष को सूचित नहीं किया गया है कि

उनके क्षेत्र मे कितने जिलों में जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी और कितने जिलों में चुनाव स्थगित किया गया है।

कहां-कहां हुआ विरोध

  • अंबेडकर नगर में जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी का काफी विरोध है।

बाराबंकी में भी जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य का भी विरोध है।

अयोध्या में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मौजूदा जिलाध्यक्ष को रिपीट करने का विरोध किया।

वहीं खुद के करीबी को जिलाध्यक्ष बनाने का दबाव बनाया।

  • फतेहपुर, जालौन और झांसी महानगर में भी चुनाव स्थगित किया गया है।

झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष के लिए प्रदेश के एक बड़े पदाधिकारी के निजी सचिव का काफ़ी दबाव है।

निजी सचिव ने बड़े नेताओं को राय दी है कि मौजूदा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार को ही फिर मौका मिलना चाहिए।

  • बृज क्षेत्र में पीलीभीत,हाथरस, अलीगढ़ जिला और महानगर, एटा और फिरोजाबाद जिले में भी चुनाव स्थगित किया है।

ब्रज में कुल 19 संगठनात्मक जिले हैं।इनमें 6 जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को रोका गया है।

  • कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 17 संगठनात्मक जिले हैं। इसमें 3 जिलों में चुनाव रोका गया है।
  • काशी क्षेत्र में भाजपा के 16 संगठनात्मक जिले हैं.बनारस जिला और प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्र पांडेय के गृह जिले चंदौली में भी चुनाव स्थगित हुआ है।

काशी क्षेत्र में मिर्जापुर और जौनपुर में भी चुनाव स्थगित हुआ है।

  • अवध क्षेत्र में भाजपा के 15 संगठन जिले हैं।अयोध्या जिला एवं महानगर बाराबंकी अंबेडकर और लखीमपुर में चुनाव स्थगित किया गया है।

सीतापुर में भी चुनाव की तस्वीर अभी साफ नहीं की हुई है।

  • गोरखपुर क्षेत्र में भाजपा के 12 जिले हैं। देवरिया में स्थानीय सांसद और विधायकों के विरोध के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। सिद्धार्थनगर में भी आम सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव रोका गया है।
  • पश्चिम क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक 19 जिले हैं।

मेरठ जिला, हापुड़, शामली, सहारनपुर जिला और अमरोहा में चुनाव स्थगित किया गया है।

बागपत में भी चुनाव की तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है।

इसलिए भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए भाग-दौड़

  • भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के हाथ में पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027 की कमान भी रहेगी।
  • जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के पैनल में जिलाध्यक्ष की राय महत्वपूर्ण होती है।
  • इस बार जिलाध्यक्षों को अपनी टीम भी बनाने का मौका मिलेगा।
  • दो-दो चुनाव हैं, लिहाजा सरकार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस में जिलाध्यक्ष की सुनवाई होगी।
  • इन वजहों से पार्टी में जिलाध्यक्ष पद के दावेदार तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।
Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Comment

और पढ़ें