भाई-बहन समेत 8 युवाओं का कांस्टेबल पद पर चयन, गांव में खुशी का माहौल

जलालपुर क्षेत्र के युवाओं ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। भाई-बहन समेत 8 होनहार युवाओं का कांस्टेबल पद पर चयन होने से पूरे गांव और क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

शनिवार को द मर्सी क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद ने महिमापुर निवासी प्रियेश यादव को मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं केराकत विधायक तूफानी सरोज ने लहंगपुर निवासी प्रियंका यादव और उनके भाई आयुष यादव को सम्मानित किया।

चयनित अभ्यर्थी:
- प्रियेश यादव (महिमापुर)
- प्रियंका यादव (लहंगपुर)
- आयुष यादव (लहंगपुर)
- अंकित यादव (डिहवा नेवादा)
- शिवांश सिंह (प्रधानपुर)
- हिमांशु यादव (मझगवा खुर्द)
- योगेश यादव (रेहारी)
- रितेश कुमार मौर्य (प्रधानपुर)






