दो ट्रक की सीधी टक्कर चालक की मौत एक गंभीर,बङऊर बाजार के पास हुई घटना

जौनपुर ।सरायख्वाजा क्षेत्र के बङऊर बाजार के पास बुधवार की आधी रात को दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चालक की मौत हो गई दूसरे की हालत गंभीर बताई गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधे घन्टे कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को ट्रक से बाहर निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

जहां इलाज के दौरान 30 वर्षीय चालक गोविंद कुमार की मौत हो गई। दूसरे चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों का अनुमान है कि चालकों को झपकी आ जाने के कारण घटना हुई।

थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान गोविंद कुमार पुत्र ननकु कुमार, निवासी देवाकलपुर (थाना केराकत) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे चालक के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।









