शाहगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

रिपोर्ट आकाश सोनी खुटहन शाहगंज
जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के रामलीला मैदान में चार और पांच दिसंबर को आयोजित शाहगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को विधायक रमेश सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय डाक बंगले में समीक्षा बैठक हुई।

इस दौरान सीडीओ ध्रुव खड़िया ने आयोजन स्थल, वाहनों की पार्किंग, विवाह मंडप, प्रवेश और निकास द्वार, भोजन व्यवस्था आदि के बारे में विस्तृत जानकरी ली। बैठक में मौजूद पुलिस उपाधीक्षक अजित सिंह चौहान तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के के सिंह से सुरक्षा व्यवस्था, रुट डायवर्जन, महोत्सव स्थल की निगरानी हेतु सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

इसके पूर्व डाक बंगले में विधायक श्री सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत की। जिसमें मौके पर उपस्थित परियोजना निदेशक के के पांडेय ने विभागवार उपस्थित अधिकारियों से बिंदुवार जानकरी ली।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव,जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, एसडीओ विद्युत धर्मेंद्र गुप्ता, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, राजस्व निरीक्षक कस्बा संजय कुमार सिंह लेखपाल रितुराज चौधरी समेत समस्त विभागों अधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।











