शाहगंज ब्रेकिंग न्यूज़ :: मंडल उपाध्यक्ष चुने जाने पर विनायक गुप्ता का भव्य स्वागत संस्कार टीम ने लौटने पर किया सम्मान – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल उपाध्यक्ष चुने जाने पर विनायक गुप्ता का भव्य स्वागत संस्कार टीम ने लौटने पर किया सम्मान – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

जौनपुर शाहगंज जेसीआई इंडिया के मंडल 3 का चुनाव उत्तराखंड के रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट एलीगेंट रिजॉर्ट में संपन्न हुआ, जिसमें जेसीआई शाहगंज संस्कार टीम के अध्यक्ष विनायक गुप्ता को भारी समर्थन के साथ मंडल उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद वे केरल के तकवकलम स्थित होटल उदया समृद्धा में आयोजित ऑफिसर्स ट्रेनिंग सेमिनार में शामिल हुए। सेमिनार से लौटने पर पर शाहगंज संस्कार टीम ने उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत एवं सम्मान समारोह

अक्खन सराय स्थित होटल आरडी इन में आयोजित स्वागत समारोह में नव-निर्वाचित मंडल उपाध्यक्ष विनायक गुप्ता का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उत्साह देखने लायक था। स्वागत के दौरान संस्कार टीम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों तथा फूल-मालाओं से उन्हें सम्मानित किया।

संस्थापक अध्यक्ष का संबोधन

संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर ने कहा कि “संस्थान की पिछले नौ वर्षों की तपस्या का यह फल है कि हमारे साथी विनायक गुप्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। उनकी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विनायक गुप्ता मंडल अध्यक्ष और आगे चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदों को भी सुशोभित करेंगे।

अनुभव साझा किए

अपने स्वागत से अभिभूत विनायक गुप्ता ने चुनाव से लेकर प्रशिक्षण सेमिनार तक के अनुभवों को सबके साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरी संस्कार टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने टीम को विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।

वरिष्ठों ने दी शुभकामनाएँ

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह,एखलाक खान,सीए विजेन्द्र अग्रहरि,इकरार खान,हसन मेहंदी,मनोज जयसवाल आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जेसीआई सदस्यों, युवाओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। समारोह देर शाम तक उत्साह और शुभकामनाओं के साथ चलता रहा।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें