दिल्ली में लाल किला के पास जोरदार धमाका, मचा हड़कंप; चश्मदीदों ने बताया आंखों देखी मंजर
राजधानी दिल्ली में रविवार शाम लाल किला के पास धमाका होने से अफरातफरी मच गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है. चश्मदीदों के अनुसार, धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम सड़क पार कर रहे थे तभी अचानक बहुत जोर का धमाका हुआ. धुआं उठता दिखा और लोग इधर-उधर भागने लगे. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम सड़क पार कर रहे थे तभी अचानक बहुत जोर का धमाका हुआ।

धुआं उठता दिखा और लोग इधर-उधर भागने लगे. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मैंने अपनी जिदगी में इतना जोरदार धमाका कभी नहीं सुना. मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा. ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे।

दिल्ली अग्निशमन विभाग को शाम को धमाके की सूचना मिली। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, ‘हमें लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की कॉल मिली थी। इसके बाद तीन से चार गाड़ियों में आग लग गई।’ आग बुझाने के लिए तुरंत 7 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। यह मेट्रो स्टेशन लाल किला और कई सरकारी दफ्तरों के पास है, इसलिए धमाके से लोगों में दहशत फैल गई।

शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका एक खड़ी कार में हुआ था, जिससे आस-पास की गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। अधिकारी किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं और हर एंगल से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद दिल्ली भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और राजधानी में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।












