जिलाधिकारी जौनपुर ने शाहगंज के गौशाला में विधिवत रूप से गौ माता की कि पूजा-अर्चना – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी जौनपुर ने शाहगंज के गौशाला में विधिवत रूप से गौ माता की कि पूजा-अर्चना – शाहगंज जौनपुर

जौनपुर तहसील शाहगंज के ग्राम सीधाई में गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा ग्राम सीधाई स्थित गौशाला का भ्रमण किया गया, जहाँ उन्होंने विधिवत रूप से गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा उन्हें गुड़, केला और हरा चारा का भोग अर्पित किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गौशाला में सेवा दे रहे कार्मिकों और सफाई कर्मियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को उनके सेवा कार्यों के लिए साधुवाद भी दिया।


जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं को देखते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त गौशालाओं में गोपूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने गोवंश संरक्षण और गोसंवर्धन के प्रति जागरूक भी किया।


गो पूजन कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह व ग्रामीणजन, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बच्चे सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसके साथ ही अन्य गो आश्रय स्थलों में भी गोपूजन कार्यक्रम नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें