शिक्षक दिवस पर गुरू जनो का हुआ सम्मानकस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षक दिवस पर गुरू जनो का हुआ सम्मान
कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम


जौनपुर, शाहगंज, गुरूर ब्रह्म, गुरूर विष्णु, गुरू देवो महेश्वर। इसी वाक्य को चरितार्थ करते हुए डाक्टर तारिक बदरूद्दीन शेख ने शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र स्थिति कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रागंण में एक शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर गुरू जनों को सम्मानित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधिक्षक अजीत सिंह चौहान उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं अतिथि सत्कार गीत से किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य विद्यालयों के गुरू जन भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में कुल बीस शिक्षकों को मुख्य अतिथि के द्वारा शाल, एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। जिनमें मुख्य रूप से डाक्टर अनामिका मिश्रा, एकता नीलम यादव, डाक्टर पूनम यादव, संगीता जायसवाल, रेनू गुप्ता, मौलाना मोहम्मद राफे़, विमलेन्द्र पाण्डेय, कमला प्रसाद प्रजापति, डाक्टर फैसल, किरन मौर्या, रविद्र नाथ प्रभाकर, प्रियंका सिंह, आदि।


मुख्य अतिथि नेअपने उद्बोधन में उपस्थित छात्राओं एवं गुरू जनों से कहा कि आप लोग देश के भविष्य के निर्माता है, यही बच्चे कल पढ़ लिख कर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाएगें। मौलाना मोहम्मद राफे़ ने कहा कि आज हमारे समाज को ऐसे युग निर्माता की आवश्यकता है जो एक ऐसे हिन्दुस्तान की निर्माण करें जिसमें भाईचारा हो.


अन्य शिक्षकों ने अपने विचार रखते हुए डाक्टर तारिक शेख की प्रशंसा की कि उन्होंने ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए। विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने डाक्टर तारिक शेख का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि ऐसा सम्मान समारोह मेरे विद्यालय के प्रागंण में आयोजित हो रहा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन कवयित्री एवं शिक्षिका आराधना शुक्ला द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद स्वयं डाक्टर तारिक शेख ने ज्ञापित किया।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें