डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अगुवाई में जनपदीय न्यायालयों में निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश और सख्त मॉनीटरिंग का असर अब जमीन पर साफ दिख रहा है।
राजधानी लखनऊ ने कुल मामलों के निस्तारण में अव्वल स्थान हासिल किया है, वहीं जनपद स्तरीय न्यायालयों में जौनपुर ने बाजी मारी है।
जौनपुर की उपलब्धि
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले की पाँचों राजस्व न्यायालयों ने अगस्त माह में 612 मामले निस्तारित कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह निस्तारण बोर्ड द्वारा तय मानक से लगभग ढाई गुना अधिक है।
भू-राजस्व मामलों में भी जौनपुर सबसे आगे
एडीएम (भू-राजस्व) जौनपुर ने 208 मामलों का निस्तारण कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है।
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा –
“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप राजस्व मामलों का त्वरित निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। जनता को समय पर न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।”
लगातार 10 महीनों से जौनपुर जनपद स्तरीय न्यायालयों के निस्तारण में टॉप फाइव में शामिल होकर प्रदेश में उदाहरण पेश कर रहा है।










