एक माह से जला है ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार है मौन – खुटहन शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक माह से जला है ट्रांसफार्मर

रिपोर्ट आकाश सोनी खुटहन

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दौलतपुर गांव के दलित बस्ती के पास लगा ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने लिखित व ऑनलाइन कर दिया। बावजूद इसके नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका।

गांव के रोहित गुप्ता ने बताया कि गत पहली अगस्त को अचानक ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसकी शिकायत ऑनलाइन व ऑफलाइन किया गया।

बावजूद इसके विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि जेई को बार-बार फोन किया जा रहा है, लेकिन बात ही नहीं कर रहे हैं।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें