शाहगंज में मां ने तीन बेटों के साथ खाया जहर,01 बच्चे की मौत,अन्य की हालत गंभीर – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहगंज में मां ने तीन बेटों के साथ खाया जहर,01 बच्चे की मौत,अन्य की हालत गंभीर

जौनपुर जिले में चार लोगों के जहर खाने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही सभी को अस्पताल भेजा गया। यहां छह साल के एक बच्चे की माैत हो गई। अन्य की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

शाहगंज में मां ने अपने तीन बच्चों को चाउमिन में जहर मिलाकर खिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी खा लिया।

मृतक शिवम् 06 वर्ष

हालत बिगड़ने पर बड़े बेटे ने चाचा प्रेमचंद्र से बताया कि मां ने जहर खिला दिया है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। तब तक मां और बच्चे बेहोश हो गए। सभी को शाहगंज में लाइफ क्योर हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो बच्चों और मां की स्थिति नाजुक है। मां की स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पूरा मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव है। सबरहद गांव में मोनू (35) का परिवार रहता था। घर में तीन बेटे सत्या (8), शिवम (6), शिवांश 8 माह और पत्नी सविता (32) मां-पिता के साथ रहती थी।

मोनू बेंगलुरु में नौकरी करता है। 9 साल पहले मोनू की शादी जलालपुर की रहने वाली सविता से हुई थी।सोमवार दोपहर सविता ने अपने तीनों बेटों को जहर खिला दिया। खुद भी जहर खा लिया।

सबकी हालत बिगड़ने पर सत्या को शक हुआ। उसने बगल में रह रहे अपने चाचा प्रेमचंद्र को बुला लिया। चाउमीन खाने वाली बात बताई।चाचा भाग कर मौके पर पहुंचा तो देखा तीनों घर में जमीन पर पड़े थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस से सभी को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां मोनू के दूसरे बेटे शिवम की मौत हो गई। हादसे के समय मोनू की मां घर पर नहीं थी।


परिजन सभी को दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सविता और दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजन फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने पूछने पर उन्होंने कहा की अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।मृतक शिवम के शव को पोस्टमार्टम हेतू जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें