योगी आदित्यनाथ बने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड
अब तक 8 वर्ष 132 दिन का कार्यकाल कर चुके हैं योगी आदित्यनाथ
गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड था 8 वर्ष 127 दिन (स्वतंत्रता से पूर्व सहित)
यूपी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का कीर्तिमान अब योगी के नाम

देश के सबसे युवा सांसदों में से थे एक
योगी आदित्यनाथ ने 1998 में 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था और देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल थे। वह गोरखपुर से लगातार पांच बार लोकसभा पहुंचे।

मुख्यमंत्री के रूप में आठ वर्ष 132 दिनों का कार्यकाल पूरा
अब वह यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में आठ वर्ष 132 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया है। अब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाले पहले नेता बन गए हैं। इससे पहले गोविंद बल्लभ पंत के पास सबसे अधिक वक्त तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है।
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा लगातार पद संभाला है। वह 2022 में वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान वे बीजेपी के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली चेहरों में शामिल रहे। इसी चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला और 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक सफर
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं. वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मठ के महंत यानी मुख्य पुजारी भी हैं. उन्होंने 1998 में मात्र 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था और देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल हो गए।
लगातार पांच बार बने सांसद
वह लगातार पांच बार गोरखपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए. वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली चेहरों में शामिल रहे. इसी चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला और 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

कौन सा नेता कितने समय तक सीएम की कुर्सी पर रहा
लगातार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के मामले में योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल 8 साल 4 महीने और 10 दिन का है. इसके बाद गोविंद वल्लभ पंत का कार्यकाल आठ साल और 127 दिन, मायावती का सात साल 16 दिन, मुलायम सिंह यादव का छह साल 274 दिन,डॉक्टर सम्पूर्णानंद का पांच साल 345 दिन, अखिलेश यादव का पांच साल चार दिन, नारायण दत्त तिवारी का तीन साल 314 दिन, चंद्रभानु गुप्ता का तीन साल 311 दिन और कल्याण सिंह का तीन साल 217 दिन का कार्यकाल रहा था. अब देखना होगा योगी आदित्यनाथ इस रिकॉर्ड को कितना लंबा ले जाते हैं. भविष्य के उनके इस रिकॉर्ड को कौन और कितने समय बाद तोड़ पाता है।

योगी आदित्यनाथ:- ‘लगातार 8 वर्ष 4 माह 10 दिन तक CM बनने का रिकॉर्ड’
योगी आदित्यनाथ ने बनाया नया रिकॉर्ड,अखिलेश, मुलायम और मायावती हुए पीछे
योगी आदित्यनाथ अब UP में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल वाले बने CM
योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा गोविंद बल्लभ पंत का 8 साल 127 दिन का रिकॉर्ड
•मायावती- 7 वर्ष 16 दिन
•मुलायम सिंह यादव- 6 वर्ष 274 दिन
•डॉ.सम्पूर्णानंद – 5 वर्ष 345 दिन
•अखिलेश यादव- 5 वर्ष 4 दिन
•नारायण दत्त तिवारी- 3 वर्ष 314 दिन
•चंद्रभानु गुप्ता- 3 वर्ष 311 दिन
•कल्याण सिंह- 3 वर्ष 217 दिन




