वाराणसी एडिशनल सीपी शिवहरि मीणा ने संभाला चार्ज – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी एडिशनल सीपी शिवहरि मीणा ने संभाला चार्ज
मई…04/06/2025
जिला सावंदाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24 *7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


वाराणसी में मंगलवार की रात 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवहरि मीणा ने अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) का पदभार ग्रहण किया। चार्ज लेते ही डीआईजी रैंक के इस अफसर ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जोन, थाने और सर्किलवार स्थिति का जायजा लिया।
शिवहरि मीणा का यह 24 दिनों में तीसरा तबादला है। पहले उन्हें नोएडा से हटाकर लखनऊ में डीआईजी तकनीकी सेवाएं बनाया गया था। अब उन्हें वाराणसी का एडिशनल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर यहां तैनात एस चनप्पा को गोरखपुर रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है।
लखनऊ से वाराणसी पहुंचने के बाद शिवहरि मीणा ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया और इसके बाद चार्ज संभाला। शहर के सर्किट हाउस में उनका पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
शिवहरि मीणा एक मंझे हुए फील्ड ऑफिसर माने जाते हैं। वे झांसी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, रामपुर, कासगंज, रायबरेली, इटावा, मऊ, बस्ती, हापुड़ और महाराजगंज जैसे जिलों में एसपी रह चुके हैं।
राजस्थान के दौसा जिले के गढ़ी मोजपुर गांव निवासी शिवहरि मीणा ने प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से ली। कक्षा 3 के बाद वे कोटा चले गए जहां उन्होंने महात्मा गांधी स्कूल से सेकेंड डिवीजन में हाईस्कूल पास किया। उन्होंने कोटा गर्वनमेंट कॉलेज से बीए और फिर 2002 में पॉलिटिकल साइंस में एमए किया। चौथे प्रयास में उन्होंने UPSC क्रैक कर आईपीएस सेवा जॉइन की।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें