नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत – बसौली  पट्टीनरेंद्रपुर शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

शाहगंज जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के बसौली धाम स्थित तालाब में बुधवार को नहाने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ऊंचगांव निवासी 22 वर्षीय रोहित पुत्र राम शबद के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


रोहित अपने भाई मोहित के साथ सुबह तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान मोहित पहले बाहर आ गया, लेकिन रोहित तालाब में ही रह गया। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आया, तो मोहित को अनहोनी की आशंका हुई। उसने तत्काल स्थानीय लोगों को सूचित किया।


ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचीे और तुरंत ही जिला मुख्यालय से गोताखोर टीम को बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने रोहित का शव तालाब से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और मोहित की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रोहित अविवाहित था और अपने परिवार का सहारा था।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें