राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं जय भारत मंच के मार्गदर्शक डा.इंद्रेश कुमार जी के द्वारा वाराणसी में राष्ट्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं जय भारत मंच के मार्गदर्शक डा.इंद्रेश कुमार जी के द्वारा वाराणसी में राष्ट्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन
जिला संवाददाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24 * 7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


वाराणसी: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS के वरिष्ठ प्रचारक एवं जय भारत मंच के मार्गदर्शक आदरणीय डा.इंद्रेश कुमार जी के कर कमलों द्वारा धर्म की राजधानी काशी के हरहुआ बाजार में राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ, आदरणीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा की ऑपरेशन सिन्दूर देश हित में सही था और यदि पाकिस्तान सुधरेगा नहीं तो बिखर जाएगा,यही देश हित में भी उचित था। इंद्रेश जी ने कार्यकर्ताओ को समझाया की देश हित के लिए व समाज हित के लिए किस तरह से कार्य करना है,हिंदुत्व को कैसे आगे ले जाना है,सभी विषयों पे चर्चा किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज तिवारी जी ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अगस्त मुनि पांडेय जी के नेतृत्व में कार्याल का उद्घाटन हुआ है जो समाज व देश हित के लिए कार्य करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज तिवारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अगस्त मुनि पांडेय सहित पूरे टिम को उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किय और आगे आदरणीय ने कहा कि जय भारत मंच काशी में आर्मी ऑफिसर का सम्मान करेगा।आज देश सुरक्षित है तो देश के वीर जवानो के कारण है। आदरणीय श्री इंद्रेश कुमार जी ने कहा कि जय भारत मंच का एक दल आतंकी हमलों वाले जगह पहलगाम जम्मू कश्मीर में जाएगा और आतंक मुक्त कश्मीर की मांग करेगा ।
इसी दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए एम पाण्डेय ने कहा कि आदरणीय के मार्गदर्शन में पहलगाम जम्मू कश्मीर जाने वाला दल संभवतः जून के दूसरे सप्ताह तक जाएगा।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए एम पाण्डेय जी ने कहा कि आदरणीय जी के निर्देशन में आगे जय भारत मंच की क्या रणनीति होगी इस बात पर भी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया जाएगा।काशी के वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णा नंद पाण्डेय ने कहा कि कार्यालय सुभारम्भ पर उपस्थित होने से एक नई ऊर्जा की उत्पत्ति हुई एवं आशीर्वाद मिल जाने से कार्य करने की प्रेरणा जागृत होती है।संगठन की तरफ से प्रांत उपाध्यक्ष रमेश सिंह,मंडल अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय,वाराणसी जिला उपाध्यक्ष डॉ चंद्र प्रताप सिंह व राधिका तिवारी जी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार,चंदौली उपाध्यक्ष मिथलेश पांडेय, अजय चन्द सेठ जी, एड.अरविन्द पांडेय जी, राजेंद्र प्रताप सिंह जी,मनीष पांडे जी,आलोक जी,अभिनव सिंह जी मोहन चंद्र उपाध्याय और टिम के अधिकतर पदाधिकारी मौजूद रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें