डीएम ने भूसा दान करने वाले प्रधानों को किया सम्मानित – खुटहन शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम ने भूसा दान करने वाले प्रधानों को किया सम्मानित

खुटहन, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने स्थानीय विकास खण्ड के गौशाला पट्टीनरेंद्रपुर में भूसा दान करने वाले ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में भूसा दान किए जाने के संबंध में बृहद अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में प्रधानों, सम्मानित जनों से विभिन्न गौशालाओं में भूसा दान में लिया जा रहा है।

जिसके क्रम में विकास खंड के ग्राम प्रधान खुशिहाल, जहांगीर, यशवंत सिंह और अमित सिंह को सबसे अधिक भूसा दान देने पर जिलाधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया। साथ ही केयर टेकर ताहिर सिंटू और आशीष को भी गौशाला में गोवंशों का अच्छे से देखभाल करने पर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह बड़ा ही पुनीत कार्य है कि गौशालाओं में गोवंशों के लिए सेवा के रूप में भूसा दान किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया कि जनपद के सम्भ्रांतगण, सक्षम व्यक्ति आगे आयें और भूसा दान करें। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गौशाला में जाकर गोवंशों को गुड़ और नेपियर घास खिलायी।

साथ ही निर्देशित किया कि पशुओं को नियमित रूप से नहलाया जाय। पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच करें और गोवंश के लिये हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। इसके संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, खण्ड विकास अधिकारी गौरवेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें