खर्चा मांगने पर देवर ने की रॉड से विधवा भाभी की पिटाई – शाहजहांपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खर्चा मांगने पर देवर ने की रॉड से विधवा भाभी की पिटाई

शाहजहांपुर/गढ़िया रंगीन।गढ़िया रंगीन निवासी किरण गुप्ता के पति मोहित गुप्ता की मृत्यु के बाद उनके ससुराल वालों ने दिनांक 10/10/2024 को किरण गुप्ता के बच्चों के पालन पोषण के लिए 7000₹प्रति महीना देने का वादा किया था.

आज दिनांक 20/04/2025 को जब किरण गुप्ता ने अपने देवर सुमित गुप्ता,सास एवम् ननद से जब खर्चे के लिए पैसे मांगे तभी सुमित गुप्ता ने अपनी भाभी किरण गुप्ता को लात घूंसों एवम् रॉड से खूब मारा जिससे किरण के शरीर में काफी गंभीर चोटें आई है जब किरण ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए और किरण को देवर सुमित के चंगुल से छुड़ाया जिसके बाद किरण ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को शिकायती पत्र देकर देवर सुमित गुप्ता, देवरानी प्रीती गुप्ता और सास शांती देवी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें