जौनपुर जेल में सनसनी: दहेज हत्या के आरोपी कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, प्रशासन में मचा हड़कंप – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जौनपुर जेल में सनसनी: दहेज हत्या के आरोपी कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, प्रशासन में मचा हड़कंप

जौनपुर। जिले की जिला जेल में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दहेज हत्या में बंद एक कैदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना फैल गई।

जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया मोहल्ले का निवासी मोहम्मद सूफिया करीब एक माह पहले अपनी पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। आज दोपहर उसने जेल परिसर स्थित जनरेटर कक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कैदी द्वारा सुसाइड किए जाने की जानकारी मिलते ही जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई, जिस पर जिला प्रशासन व जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के हर पहलू की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

मृतक की बहन ने क्या बताया?
वहीं इस संबंध में मृतक की बहन का आरोप है कि उसका भाई पूरी तरह निर्दोष था और जेल के अंदर पैसे लेकर उसकी हत्या कराई गई है. परिजनों का कहना है कि युवक आत्महत्या नहीं कर सकता, उसे मारा गया है. इसी को लेकर जेल गेट पर भारी हंगामा जारी है।




जेल अधीक्षक ने क्या बताया?
उधर, जेल प्रशासन मामले में खुद को निर्दोष बता रहा है. जेल अधीक्षक पवन द्विवेदी ने बताया कि युवक ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है. उनके अनुसार किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हुई है और परिजनों के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।




उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी. घटना की जानकारी मिलते ही लाइन बाजार थाना पुलिस व भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है. परिजनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, जिसके चलते जेल परिसर के बाहर तनाव का माहौल बना हुआ है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें