भाकपा (माले) ने काकोरी में दलित बुजुर्ग से दबंगों द्वारा पेशाब चटवाने की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग
भाकपा (माले) ने काकोरी में दलित बुजुर्ग से दबंगों द्वारा पेशाब चटवाने की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और पीड़ित दलित परिवार की सुरक्षा की गारंटी करने की मांग की है।
भाकपा (माले) के जिला प्रभारी का0 रमेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में पार्टी की पांच सदस्यीय जांच टीम ने आज काकोरी जाकर पीड़ित परिवार और उनके पड़ोसियों से मुलाकात कर घटना की जांच पड़ताल की।

टीम ने मौके पर उनके पुत्र सन्तोष रावत,सन्तोष का भतीजा मुकेश रावत,पड़ोसी अमित चौधरी,बलराम शर्मा,लालता प्रसाद, पीड़ित रामपाल की पत्नी शान्ति देवी, उनकी बहू कुसुमा से घटना के सम्बन्ध में पूछ ताज की।पूंछ ताज में लोगों ने बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर की रात लगभग 8.00 बजे 65 वर्षीय बुजुर्ग रामपाल मन्दिर के सामने पार्किंग परिसर में चक्कर आने से गिर गये और बेहोशी की हालत में पेशाब निकल गई।उसी समय वहां का दबंग स्वामी कांत गुप्ता उर्फ पम्मू लाला वहां आ गया और उन्हें गालियां देते हुए उनसे पेशाब चटवाया।
लोगों ने यह भी बताया कि सुबह फिर पम्मू ने पीड़ित रामपाल की गाली गलौज करते उससे पेशाब वाली जगह को पानी से जबरन धुलवाया। पीड़ित परिवार और पड़ोसियों ने यह भी बताया कि रमाकांत गुप्ता जो आर एस एस का स्थानीय प्रमुख है और वह बड़ी संख्या में अपराधियों का सरगना है,पम्मू लाला भी उसी अपराधी गिरोह का सदस्य है जो धन उगाही से लेकर लोगों एवं बच्चों की मारपीट करते हैं। जिससे कस्बे में उनके खिलाफ कोई भी उनके खिलाफ बोलने का साहस नहीं जुटा पाते। उन्होंने बताया कि मन्दिर के बगल में पासी समाज की परम्पराओं से जुड़ी भाई सौ वर्षों से रास लीला होती थी उक्त दबंग लालाओं ने उसे भी बन्द करवा दिया है।
उन्होंने बताया कि उक्त अपराधी गिरोह ने मन्दिर पर भी अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है और मन्दिर की समूची आमदनी पर कब्जा कर लिया है जिससे मन्दिर के पुजारी तक का भरण पोषण नहीं हो पाता है। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने उक्त लाला गिरोह से अपनी जान माल के खतरे तथा हमला करवाने से लेकर झूठे मुकदमे में फंसाने तक की आशंका व्यक्त करते हुए अपने जीवन की सुरक्षा की गारंटी करने की मांग की है।
जांच टीम में इनौस के प्रदेश सहसचिव राजीव गुप्ता,जसम के जिला सचिव का0फरजाना महदी, और सुचित माथुर, इंसाफ मंच के मो0शकील कुरैशी सामिल थे।
समाचार पुष्टि कर्ता
रमेश सिंह सेंगर
जिला प्रभारी










