मुसहर समाज को जिलाधिकारी का दीपावली उपहार, बच्चों में बांटे बिस्किट-टॉफी – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुसहर समाज को जिलाधिकारी का दीपावली उपहार, बच्चों में बांटे बिस्किट-टॉफी

गौराबादशाहपुर (जौनपुर): दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मुसहर समाज के बीच पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के नयनसंड स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मुसहर समाज के लोगों को अंगवस्त्र, मिष्ठान्न, फल और मोमबत्ती भेंट कर पर्व की खुशियों में भागीदारी निभाई।

इस दौरान बच्चों को बिस्किट और टॉफियां वितरित करते हुए जिलाधिकारी ने मुस्कराते चेहरों के बीच उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा, “दीपावली का असली अर्थ तभी है जब हर समाज के चेहरे पर रौशनी और मुस्कान दिखे। आप सभी के बीच आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।”

जिलाधिकारी ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि वे शिक्षित होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि समाज के वंचित और असहाय वर्गों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जाए।

उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह जनसुनवाई में आकर निःसंकोच अपनी बात रखें, प्रशासन हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सौरव कुमार, एसओ प्रवीण कुमार यादव, शिक्षक नेता रमेश सिंह समेत कई अधिकारी व स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रशासन की पहल से मुसहर बस्ती में आई रौशनी
दीपावली से ठीक पहले प्रशासनिक सौगात पाकर मुसहर समाज के चेहरे खिल उठे। छोटे बच्चों में तो खासा उत्साह दिखा जब जिलाधिकारी ने उन्हें खुद अपने हाथों से टॉफियां बांटीं।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें