काशी विश्वनाथ धाम का दुपट्टा धारण करेंगे लालबाग के राजा, 11 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े दुपट्टे पर अंकित है जय श्री काशी विश्वनाथ – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशी विश्वनाथ धाम का दुपट्टा धारण करेंगे लालबाग के राजा, 11 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े दुपट्टे पर अंकित है जय श्री काशी विश्वनाथ
सितम्बर 3, 2025,
जिला सावंदाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24*7 न्यूज़
वाराणसी उत्तरप्रदेश


वाराणसी। धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की मिसाल पेश करते हुए काशी विश्वनाथ धाम से मुंबई के प्रसिद्ध गणेशोत्सव पंडाल लालबाग के राजा को विशेष आशीर्वाद स्वरूप दुपट्टा भेजा गया है। यह पहल नमामि गंगे के सहयोग से की गई, जिसमें वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संदेश को प्रमुखता से देने की कोशिश की गई है।
यह दुपट्टा 11 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा है, जिस पर “जय श्री काशी विश्वनाथ” अंकित है। इसे बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया और सांस्कृतिक मंचों पर सक्रिय स्टोरीज ऑफ काशी के इनफ्लुएंसर सूर्यांशु शुक्ला द्वारा मुंबई पहुंचाकर लालबाग के राजा को अर्पित किया जाएगा।
इससे पूर्व मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसमें पर्यावरण संरक्षण और नदियों के महत्व का संदेश दिया गया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और गौरीनंदन की जय के उद्घोष गूंजे। अनुष्ठान के बाद दुपट्टा बाबा विश्वनाथ को स्पर्श कराकर लालबाग के राजा को भेजा गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना ही देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ा सकती है
त्योहारी मौसम के दौरान स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देकर हम न केवल आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन से जुड़ी हर चीज कपड़े, उपहार और साज-सज्जा स्वदेशी और मेड इन इंडिया होनी चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन में सूर्यांशु शुक्ला के साथ शिवांग शर्मा, आयुष तिवारी, समर्थ शर्मा, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आचार्य अंकित भारती और भुवन सिंह भी शामिल हुए।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें