वाराणसी राष्ट्रीय महिला सुरक्षा विकास समिति महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए कटिबद्ध – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी राष्ट्रीय महिला सुरक्षा विकास समिति महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए कटिबद्घ
जुलाई…07/07/2025
जिला संवाददाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24 *7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


वाराणसी । महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला सुरक्षा विकास समिति निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति की टीम गांव-गांव जाकर महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता अभियान चला रही है।
समिति की संयोजक संजना, राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में संगठन की सदस्याएं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनी संरक्षण के प्रति सचेत कर रही हैं। युवतियों को गुमराह होने से रोकने, उन्हें उचित मार्गदर्शन देने और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करने का कार्य भी समिति द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही बालिकाओं को “गुड टच” और “बैड टच” के बीच का अंतर समझाकर उन्हें यौन शोषण से बचाने के लिए शिक्षित किया जा रहा है।
समिति न केवल जागरूकता अभियान चला रही है, बल्कि निराश्रित और असहाय महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। समिति की संयोजक संजना ने बताया कि निकट भविष्य में संगठन महिलाओं के समग्र उत्थान के लिए कई और योजनाएं शुरू करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं है, बल्कि महिलाओं को हर स्तर पर सक्षम और सशक्त बनाना है।
समिति की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो न केवल समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है, बल्कि एक सुरक्षित, जागरूक और समर्थ वातावरण के निर्माण में भी योगदान दे रही है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें