जौनपुर: रिटायर्ड अधिकारी की हत्या कर लाश फेकने में दो पुत्रों सहित मां गिरफ्तार – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जौनपुर: रिटायर्ड अधिकारी की हत्या कर लाश फेकने में दो पुत्रों सहित मां गिरफ्तार,

जौनपुर। जिले के थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा रिटायर्ड युवा कत्याण अधिकारी की वाजिदपुर तिराहे के निकट हत्या कर फेकी गयी लाश के घटना का अनावरण करते हुए, हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने बताया कि अवनीश कुमार यादव पुत्र स्व० रामकृपाल यादव निवासी गभिरन (मैरवा) थाना खुटहन द्वारा तहरीर देकर अभियुक्तों द्वारा उधार का पैसा मांगने पर देने से इन्कार करते हुए विवाद के दौरान उसकेे पिता रिटायर्ड अधिकारी रामकृपाल यादव की हत्या कर लाश को छिपाने के उद्देश्य से रेड चिल्ली रेस्टोरेन्ट के सामने नाले के किनारे फेंक दिया गया था, इस बारे में धारा- 103(1) 238 बीएनएस थाना लाइन बाजार बनाम लक्ष्मी पत्नी किशन लाल मौर्या, सोनू मौर्या, सुनील मौर्या पुत्र किशन लाल मौर्या निवासीगण सिगरामऊ थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया।


थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा तीनो अभियुक्तों को मुखबिर सूचना पर कलीचाबाद तिराहा के पास गिरफ्तार किया। अभियुक्ता द्वारा बताया कि मेरे पति पैर से विकलांग हो गये हैं मैं घर का खर्च चलाने के लिये जौनपुर शहर आ गयी। उस दौरान मेरा परिचय रामकृपाल यादव से हो गया और मित्रता हो गयी। मित्रता के कारण मैने उनसे कुछ रुपया ले लिया।

रामकृपाल मेरे घर मुझसे रूपया मांगने आये, उसी में वाद विवाद हो गया। मेरे बच्चे सुनील और सोनू भी मौजूद थे और उनकी मौत हो गयी। हम लोग डर गये और रात के अन्धेरे में इसी स्कूटी पर रामकृपाल यादव को बैठाकर मैं व मेरा बेटा सोनू रामकृपाल के शव को जेसीस चौराहे के पास नाले के किनारे फेंक कर अपने घर आ गये,

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें