अवैध पटाखा में आग लगने से,भीषण आग की चपेट में आया मुंगराबादशाहपुर थाना – मुंगराबादशाहपुर जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध पटाखा में आग लगने से,भीषण आग की चपेट में आया मुंगराबादशाहपुर थाना – मुंगराबादशाहपुर जौनपुर



मुंगराबादशाहपुर थाना मंगलवार को भीषण आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में थाने के कई हिस्सों को अपनी लपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी और आग के लपटों की आ रही आवाजों से अंदेशा जताया जा रहा है कि थाने में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि सीओ प्रतिमा वर्मा के अनुसार थाना के पिछले हिस्से में कूड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और थाने में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित करने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई है और राहत कार्य लगातार जारी है।

अवैध पटाखा कारोबारी से जब्त किए गए पटाखे रखे हुए थे। जिसमें मंगलवार दोपहर में अचानक विस्फोट हो गया

इसी जगह पर पूर्व में अवैध पटाखा कारोबारी से जब्त किए गए पटाखे रखे हुए थे। जिसमें मंगलवार दोपहर में अचानक विस्फोट हो गया और आग लग गई। पटाखों के धमाके से आसपास के दुकानदार सहम गए। बगल में तिराहे पर भगदड़ का माहौल हो गया।

जब तक कोई कुछ समझ पाता,आग भीषण रुप लेकर बगल में खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के जवान और आसपास के लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड टीम बुलाई गई, जिसकी मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि अज्ञात कारणों से थाने के पीछे कूड़े में आग लग गई जिसके चपेट में आने से कुछ सीज वाहनों को नुकसान हुआ है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है , आगे की जांच पड़ताल चल रही है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें